August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

Jamshedpur News: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

Jamshedpur News: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

जमशेदपुर: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुएपूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से 452 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीण एसपी शुभम ने बताया कि 15 जुलाई की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वासपुर गांव के समीप पुराना राखा माइंस की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री और उसकी सप्लाई कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सनहा दर्ज किया गया और इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने स्वासपुर गांव के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान नागेन भकत (45 वर्ष), पिता सुभाष भकत, निवासी स्वासपुर, जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05DK-6337) पर सवार था। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले प्लास्टिक के बैग से करीब 452 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 452 ग्राम गांजा, वीवो कंपनी का एक स्मार्टफोन और काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और जिले में किन-किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading