August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर वोटर वेरिफिकेशन: डीसी राजीव रंजन की अपील, SIR फॉर्म खुद भरें और BLO का करें सहयोग

जमशेदपुर वोटर वेरिफिकेशन: डीसी राजीव रंजन की अपील, SIR फॉर्म खुद भरें और BLO का करें सहयोग

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को जो फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं, उसे स्वयं ध्यानपूर्वक पढ़कर सही तरीके से भरें और यथाशीघ्र बीएलओ को वापस सौंप दें।

उपायुक्त ने बताया कि कई स्थानों पर यह देखा जा रहा है कि मतदाता फॉर्म बिना भरे ही बीएलओ को लौटा दे रहे हैं। इससे बीएलओ पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है और पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरना बेहद आसान है, इसलिए मतदाता स्वयं इसे भरकर समय पर जमा करें।

उन्होंने जानकारी दी कि एक बीएलओ के जिम्मे औसतन करीब 1,200 मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य है। ऐसे में प्रत्येक मतदाता का फॉर्म स्वयं भरना, उसकी जांच करना और बाद में उसे डिजिटाइज कर पोर्टल पर अपलोड करना उनके लिए व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

राजीव रंजन ने कहा कि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित है, लेकिन उसके बाद सभी फॉर्मों को डिजिटाइज कर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने में भी लगभग 10 दिन का समय लगेगा।

इसलिए यदि मतदाता समय रहते सही तरीके से भरे हुए फॉर्म जमा करेंगे, तभी पूरी निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की जा सकेगी।

उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और बीएलओ को हरसंभव सहयोग प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading