जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना के बाद मुख्य आरोपियों को फरार कराने में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र कुमार उर्फ रविंद्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान गणेश मछुवा की निशानदेही पर पुलिस ने टीवीएस एक्टिवा स्कूटी बरामद की, जिसका इस्तेमाल घटना के बाद मुख्य आरोपियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और उन्हें फरार कराने में किया गया था।

27 जून की रात बिष्टूपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू की थी। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी की।

जांच में सामने आया कि गणेश मछुवा ने मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, राहुल दुबे और राघवेंद्र उर्फ घेरे को घटना के बाद छिपाने और फरार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मामले के मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये के इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने कुछ दिन पहले जमशेदपुर अदालत में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस इससे पहले डबल डाउन बार के मालिक नीरज सिंह सहित कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच के दौरान चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली और चाकू जैसे धारदार हथियार भी बरामद किए गए थे। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार गणेश मछुवा का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह अवैध शराब से जुड़े दो मामलों में पहले जेल जा चुका है। पुलिस का दावा है कि अब इस हत्याकांड से जुड़े सभी 16 आरोपी कानून की गिरफ्त में हैं। मामले की जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

एसएनसीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम: सेरेब्रल मलेरिया से मौतों की होगी जांच, दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरेगी गाज

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सेरेब्रल मलेरिया से हुई मौतों के कारणों की गहन जांच के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त...

Jamshedpur: नव नियुक्त सहायक आचार्यों को मिला पदस्थापन पत्र, उपायुक्त बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में नव नियुक्त सहायक आचार्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

एच.डी. कुमारस्वामी ने आईआईएससीओजल जलाशय का उद्घाटन किया, बंगाल के बर्नपुर में स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ाना उद्देश्य

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्टील मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की अपनी...

झारखंड के गिरिडीह में सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह, 13 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ बीएन झा का शव पचंबा थाना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत