झारखंड में औसतन 54 प्रतिशत तक कम बारिश, सरकार ने शुरू की राहत और वैकल्पिक खेती की तैयारी

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रांची, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अल नीनो के प्रभाव और कमजोर मानसून के कारण झारखंड में सूखे की आशंका गहरा गई है। राज्य में जून और जुलाई के शुरुआती दौर में सामान्य से 42 से 54 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। इसका सीधा असर खरीफ फसलों, खासकर धान की खेती पर पड़ा है। कई जिलों में धान की रोपनी समय पर शुरू नहीं हो सकी है। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने राहत और वैकल्पिक कृषि योजना पर काम तेज कर दिया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पलामू और चतरा सहित हजारीबाग, गोड्डा और साहिबगंज जैसे जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। वहीं रांची, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और देवघर समेत 16 जिलों में 20 से 59 प्रतिशत तक वर्षा की कमी दर्ज की गई है। केवल सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश सामान्य के करीब रही है।

कम बारिश के कारण जुलाई के मध्य तक भी राज्य के बड़े हिस्से में धान की रोपनी अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने किसानों को कम पानी वाली फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना शुरू किया है। मड़ुआ (रागी), उड़द, मूंग, अरहर और सोयाबीन जैसी फसलों को बढ़ावा देने के साथ मिलेट मिशन के तहत पंचायत स्तर पर पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को नई तकनीक और वैकल्पिक खेती की जानकारी देने के लिए कृषि रथ का परिचालन करने और खरीफ मेले आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना और झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सूखा प्रभावित प्रखंडों के किसानों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही फसल राहत योजना के पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें राहत मिल सके।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि सरकार मानसून की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। यदि जुलाई के अंत तक पर्याप्त बारिश नहीं होती है, तो प्रभावित क्षेत्रों में राहत उपायों का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

एसएनसीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धनबाद के पीएमश्री नवोदय विद्यालय में छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो किया वायरल

धनबाद, 16 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले के निरसा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 के छात्र को अर्धनग्न कर उसकी...

Jamshedpur: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने पीपल का पौधा लगाकर की शुरुआत

जमशेदपुर: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में नवग्रह वाटिका के निर्माण की औपचारिक शुरुआत...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

सीएसडी में बड़े बदलाव की तैयारी: डिपो होंगे हाईटेक, सैनिकों को बेहतर सुविधाएं

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कैंटीन सर्विसेज विभाग (सीएसडी) की 80वीं नियंत्रण बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण पहलुओं...

Palamu Mysterious Disease: एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत के बाद 7वें मरीज ने रिम्स जाने से किया इनकार, सदर अस्पताल में...

पलामू : रिम्स अस्पताल का ऐसा खौफ कि परिवार में बचे आखिरी सदस्य ने उस अस्पताल में इलाज कराने से इनकार कर दिया। आखिरकार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत