September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jharkhand Weather Update: जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 14-15 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 14-15 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी

जमशेदपुर/रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत राज्य के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की संभावना जताई है। शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है।

14 और 15 जुलाई को भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 जुलाई को गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं 14 और 15 जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह समेत 15 जिलों में तेज से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान

  • 11 से 13 जुलाई: बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • 14 और 15 जुलाई: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर।
  • 15 और 16 जुलाई: रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना।

सामान्य से 37 प्रतिशत कम हुई बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने से राज्य में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी।

हालांकि हाल के दिनों में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, लेकिन पूरे झारखंड में अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में आगामी दिनों की बारिश कृषि और जलस्रोतों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading