चांडिल में नदी किनारे मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, एक दिन पहले मिली लावारिस बाइक से जुड़ सकते हैं तार

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित सापड़ा गांव के नदी तट पर गुरुवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने शव को देखा और तत्काल इसकी सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित वास्तु विहार निवासी विजय प्रकाश (55 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि मृतक के अंतिम समय की गतिविधियों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक अहम सुराग भी मिला है। दरअसल, घटना से एक दिन पहले कपाली पुलिस ने इसी नदी तट के समीप एक लावारिस मोटरसाइकिल बरामद की थी।

आशंका जताई जा रही है कि बरामद बाइक का संबंध मृतक से हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur News: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

जमशेदपुर: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुएपूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से 452 ग्राम गांजा के साथ एक...

Jamshedpur Crime: मानगो-ओलीडीह की 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, औजार और सामान बरामद

जमशेदपुर: मानगो और ओलीडीह क्षेत्र में एक ही रात 12 दुकानों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव बिरसानगर से गिरफ्तार, पूछताछ में जुर्म कबूला

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास 8 जुलाई की शाम हुए चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में...

SARAIKELA : गम्हरिया के सातवाहिनी-जमालपुर में डायरिया का प्रकोप, आधा दर्जन बीमार; सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त के निरीक्षण के बाद अब सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत