झारखंड के रामगढ़ चुटुपालू घाटी में ब्रेक फेल ट्रेलर का कहर, दो कारों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के चुटुपालू घाटी स्थित रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बार फिर ब्रेक फेल ट्रेलर ने अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार ट्रेलर (CG 10 BS 1519) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो कारों से जा टकराया। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि उनमें सवार लोगों की जान बाल-बाल बच गई। सभी को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम शुक्रवार रात दुर्घटनाग्रस्त हुए एलपीजी टैंकर को हटाने का कार्य कर रही थी। इसी कारण सड़क के एक हिस्से पर यातायात नियंत्रित किया गया था।

इसी दौरान तेज गति से आ रहा ट्रेलर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और पहले स्विफ्ट कार, फिर फ्रॉन्क्स कार को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को कुछ दूरी पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रेलर को जब्त कर थाना ले गई।

दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पहले से ही एक लेन बंद होने और पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियंत्रित किए जाने के कारण लंबा जाम नहीं लगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर सामान्य दिनों की तरह वाहनों की आवाजाही होती, तो यह हादसा कहीं अधिक भयावह साबित हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लूटकर चार आरोपी फरार

जमशेदपुर : चापड़बाजी के मामले में जमशेदपुर रिकार्ड कायम कर रहा है। अपराधी अब अन्य असलहों को छोड़ ज्यादातर चापड़ का ही इस्तेमाल कर...

एच.डी. कुमारस्वामी ने आईआईएससीओजल जलाशय का उद्घाटन किया, बंगाल के बर्नपुर में स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ाना उद्देश्य

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्टील मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की अपनी...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

सरायकेला: चैनपुर पुल से कैनाल में गिरा कोयला लदा हाईवा, गार्डवाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

सरायकेला: कोल्हान में वैसे तो हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं लेकिन बारिश की वजह से इसकी संख्या और बढ़ गई है। सरायकेला...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत