झारखंडः सड़क परियोजनाओं में देरी पर सख्त हुए सीएम हेमंत सोरेन, दो महीने में प्रमुख काम पूरे करने के निर्देश

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रांची, 15 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की सड़क, फ्लाईओवर और पुल परियोजनाओं में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रमुख निर्माण परियोजनाओं को अगले दो माह के भीतर पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड मंत्रालय में बुधवार को पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने पिछले पांच वर्षों की योजनाओं, निर्माणाधीन और पूरी हो चुकी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और पुल-पुलियों से जुड़ी परियोजनाओं की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं का अद्यतन डेटाबेस तैयार करने और उनकी जियो-टैगिंग अनिवार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना की लागत, प्रगति और समय-सीमा का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध होना चाहिए, ताकि निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उनका मानना था कि जियो-टैगिंग से निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और परियोजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव होगी।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सड़कों की खराब स्थिति, गड्ढों, जलजमाव और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इन शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए और कार्रवाई का अद्यतन रिकॉर्ड भी रखा जाए।

सीएम ने वर्षा ऋतु के दौरान सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए गड्ढों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, संकीर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजनाओं में तेजी लाने को कहा, ताकि यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। उन्होंने राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में वर्षों से लंबित सड़क और पुल परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सोलर साइकिल ट्रैक समेत अन्य नई परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने पुल-पुलियों के किनारों को मजबूत बनाने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण जयंत भेंगरा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

रांची, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक समरसता के वातावरण में निकाली गई।...

सरायकेला: पति ने शक के चलते पत्नी को मारकर सेफ्टी टैंक में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला, 16 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों के...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव बिरसानगर से गिरफ्तार, पूछताछ में जुर्म कबूला

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास 8 जुलाई की शाम हुए चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में...

बहरागोड़ा में NH-18 पर भीषण सड़क हादसा: खाली ट्रक ने अलकतरा टैंकर में मारी टक्कर, चालक गंभीर, 4 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

बहरागोड़ा : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत