झारखंडः पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन, चार दिन पहले 15 साल पुराने मामले में हुई थी सजा

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रांची, 14 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार को रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मन्नान मल्लिक झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने धनबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। बाद में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली पहली गठबंधन सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। वह लंबे समय तक धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे और संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, झारखंड सरकार में मंत्री रहे तथा धनबाद के पूर्व विधायक, अभिभावक स्वरूप मन्नान मालिक के निधन से धनबाद ने एक अनुभवी जननेता एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। वैचारिक मतभेद लोकतंत्र की स्वाभाविक विशेषता है, किंतु समाज और जनहित के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आत्मीयता सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

बता दें कि महज चार दिन पहले धनबाद के बहुचर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने मन्नान मल्लिक को दोषी ठहराया था। करीब 15 वर्ष पुराने इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने मन्नान मल्लिक समेत 30 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार दिया था और उन्हें तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि, सजा की अवधि तीन वर्ष होने के कारण उन्हें कानूनी प्रावधानों के तहत जमानत भी मिल गई थी।

एसएनसीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने जिला कलेक्टरों के पेयजल संवाद का 10वां सम्मेलन आयोजित किया

नई दिल्‍ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरों...

सोनम रघुवंशी की जमानत पर टली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा: विपिन रघुवंशी

इंदौर, 14 जुलाई (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने चर्चित सोनम रघुवंशी जमानत मामले में 17 जुलाई तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी। इस बीच...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

मुसाबनी में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा मैजिक से 312 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर/मुसाबनी : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब...

बारुईपुर एनकाउंटर पर सियासत तेज, विपक्ष ने भाजपा सरकार पर ‘यूपी मॉडल’ अपनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक की पुलिस मुठभेड़ में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत