Timken Wage Settlement : टिमकेन कर्मचारियों के वेतन में औसतन ₹11,150 मासिक बढ़ोतरी, जुलाई वेतन के साथ मिलेगा एरियर

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टिमकेन (Timken) कंपनी के कर्मचारियों का वेतन समझौते को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है। उप श्रमायुक्त (DLC) अरविंद कुमार की मौजूदगी में प्रबंधन और यूनियन के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर सहमति बनी, जिसके तहत कर्मचारियों के मासिक वेतन में औसतन ₹11,150 की बढ़ोतरी होगी। साथ ही मई और जून का एरियर भी जुलाई के वेतन के साथ दिया जाएगा।

टिमकेन (Timken) कंपनी के कर्मचारियों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। पिछले दो महीनों से लंबित वेतन समझौते पर आखिरकार मुहर लग गई। उप श्रमायुक्त (डीएलसी) अरविंद कुमार की उपस्थिति में कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच त्रिपक्षीय वेतन समझौता संपन्न हुआ।

समझौते के अनुसार कर्मचारियों के मासिक वेतन में औसतन ₹11,150 की वृद्धि की गई है। यह समझौता 1 मई 2026 से 30 अप्रैल 2029 तक तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा।

कंपनी में कार्यरत करीब 200 कर्मचारियों को इस समझौते का लाभ मिलेगा। बोनस, वार्षिक इंक्रीमेंट और लीव इंकैशमेंट को शामिल करते हुए कर्मचारियों को अगले तीन वर्षों में न्यूनतम ₹18,817 और अधिकतम ₹22,708 तक की कुल वित्तीय बढ़ोतरी का लाभ प्राप्त होगा।

समझौते के तहत कर्मचारियों को मई और जून 2026 का एरियर भी दिया जाएगा। कंपनी जुलाई माह के वेतन के साथ बढ़ा हुआ वेतन और दोनों महीनों का बकाया एक साथ कर्मचारियों के खातों में जारी करेगी।

वेतन बढ़ोतरी का विवरण

  • बेसिक वेतन में औसतन ₹3,572 प्रति माह की वृद्धि।
  • एचआरए, कन्वेंस और यूनिफॉर्म भत्ते सहित अन्य भत्तों में ₹6,977 प्रति माह की बढ़ोतरी।
  • पीएफ और ग्रेच्युटी मद में ₹601 प्रति माह की अतिरिक्त बढ़ोतरी।

समझौते पर कंपनी प्रबंधन की ओर से निदेशक राजीव शाश्वत, प्लांट जनरल मैनेजर हिमांशु मिश्रा, एजीएम (एचआर) दिनेश सिंह, डिवीजनल मैनेजर निशांत कुमार, डिप्टी प्लांट कंट्रोलर रौनक भाटिया, डिवीजनल मैनेजर मनीष शर्मा, सीनियर मैनेजर अतनु राय तथा एम्प्लॉई रिलेशन मैनेजर अभिषेक हर्षदीप ने हस्ताक्षर किए।

यूनियन की ओर से अध्यक्ष आस्तिक महतो, महामंत्री विजय यादव, डिप्टी प्रेसिडेंट अनिल पांडेय, रविंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, शुभाशीष प्रधान, सुधीर कुमार राय, बीरेंद्र प्रसाद, सहायक सचिव अरुण कुमार, कमलेश यादव, राधाकांत वर्मा, बबलू कर्मकार तथा कोषाध्यक्ष अजय कुमार भौतिक ने समझौते पर हस्ताक्षर कर सहमति दी।

समझौते के बाद यूनियन अध्यक्ष आस्तिक महतो और महामंत्री विजय यादव ने इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह तीन वर्षों के लिए एक संतुलित और लाभकारी वेतन समझौता है तथा भविष्य में भी यूनियन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रबंधन के साथ सकारात्मक संवाद जारी रखेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Bhagalpur Corona Case: भागलपुर में पिता के बाद बेटी भी कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू

संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी ट्रेसिंग भागलपुर: बिहार के लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण का मामला सामने...

जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने महिला किसानों संग की धान रोपनी, तमाड़ में ताजा की बचपन की यादें

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किसानों और ग्रामीण महिलाओं के प्रति सम्मान जताते हुए एक अनूठी मिसाल पेश की।...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

आदित्यपुर: हर उद्योग में कम से कम एक गाय पालने की मांग, 27 जुलाई को DC को सौंपेंगे 10 हजार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आशियाना ट्रेड सेंटर में आयोजित 'गौ सम्मान अभियान' की बैठक में जिले की औद्योगिक इकाइयों से...

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

जमशेदपुर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत