झारखंड के सभी वन क्षेत्रों का एक महीने में बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सीएम ने लंबित वन पट्टों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रांची, 20 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य के सभी वन क्षेत्रों का एक महीने के भीतर डिजिटल और तकनीकी रिकॉर्ड तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने लंबित वन पट्टा मामलों के शीघ्र निपटारे, काजू और बांस की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने, उपयोगिता आधारित पौधारोपण और इको-टूरिज्म के विस्तार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

झारखंड मंत्रालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य गठन के बाद वन क्षेत्रों में हुए सभी बदलावों का वैज्ञानिक दस्तावेज तैयार किया जाए। उन्होंने वन क्षेत्रों की डिजिटल मैपिंग और लेयरिंग करने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित हो, जिससे एक क्लिक पर पूरे राज्य के वन क्षेत्र की अद्यतन स्थिति उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता लंबित वन पट्टा मामलों का जल्द निपटारा करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को बिना अनावश्यक विलंब के वन पट्टों का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने काजू और बांस की व्यावसायिक खेती के लिए बड़े भू-भाग चिह्नित करने तथा बांस आधारित उद्योगों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने पौधरोपण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि केवल संख्या बढ़ाने के बजाय स्थानीय पारिस्थितिकी और ग्रामीण जरूरतों के अनुरूप महुआ, जामुन, करंज, पलाश, कुसुम, अर्जुन, कटहल, आंवला और अन्य उपयोगी प्रजातियों का रोपण किया जाए। उनका कहना था कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग और पर्यटन विभाग को समन्वय बनाकर राज्य में इको-टूरिज्म परियोजनाओं को गति देने का निर्देश दिया। साथ ही जंगली हाथियों के हमलों में मृतकों के आश्रितों तथा फसल एवं मकान क्षति के मामलों में मुआवजा भुगतान में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने वन क्षेत्रों के विस्तार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से बीज बिखेरने की संभावनाओं पर भी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में शहरी क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण अभियान तेज करने और राज्य सरकार की “एक पेड़ लगाएं, पांच यूनिट मुफ्त बिजली पाएं” योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, वन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जबकि सभी जिलों के वन प्रमंडल पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

एसएनसीवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची: कांग्रेस कार्यालय घेरने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प

रांची, 22 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) मुख्यालय के घेराव...

जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भारी बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर जेपीएससी का दफ्तर घेरा

रांची, 22 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम में कथित अनियमितताओं के विरोध...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

नासिक में युवती की चाकू से वार कर हत्या, एकतरफा प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका

नासिक, 18 जुलाई (आईएएनएस)। नासिक शहर के इंदिरानगर क्षेत्र स्थित वनसंपदा सोसायटी के गार्डन में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे 20 वर्षीय युवती की...

गुवा में कबाड़ी व्यवसायी की हत्या, शव पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंका; पुलिस जांच में जुटी

गुवा: पश्चिम सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक कबाड़ी व्यवसायी की हत्या कर उसके शव को बड़े पत्थर से बांधकर कारो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत