उत्तर प्रदेश: गोंडा में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गोंडा, 22 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब यार्ड लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “यह मालगाड़ी भठिंडा से आई थी और एनएफ रेलवे की ओर जा रही थी। इसके दो वैगनों की तीन बोगियां (ट्रॉली) पटरी से उतर गईं। कुछ दिन पहले यहां पुनर्विकास का काम हुआ था और हाल में बारिश भी हुई है। घटना के कारणों की जांच की जाएगी। सभी वैगनों को हटाया जा रहा है और ट्रैक की मरम्मत के बाद उसकी फिटनेस प्रमाणित की जाएगी।”

उल्लेखनीय है कि 19 जुलाई को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भी टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा हादसा टल गया था। गालूडीह थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल के पास ट्रेन के गुजरने के दौरान ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूटकर एक कोच की छत पर गिर गया था, जिससे ट्रेन को बीच पुल पर ही रोकना पड़ा था।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह घटना 19 जुलाई की सुबह करीब सात बजे चंद्ररेखा गांव के समीप हुई थी। टाटानगर से हावड़ा जा रही स्टील एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान अचानक ओएचई तार टूट गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले तेज चरमराहट की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। कुछ ही क्षणों बाद हाई-टेंशन ओएचई तार ट्रेन की छत पर गिर गया, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि, रेलवे की तत्परता के चलते इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

एसडीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

उभरते सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए राज्यों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी: ओडिशा डीजीपी

भुवनेश्वर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने मंगलवार को राज्यों की सीमाओं से परे फैल रहे आंतरिक सुरक्षा...

Patamda News: लच्छीपुर पंचायत में 6 दिनों से ठप है BSNL इंटरनेट सेवा, ऑनलाइन कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों में नाराजगी

पटमदा : बीएसएनएल ब्रॉडबैंड (भारत फाइबर) सेवाओं के खराब प्रदर्शन, बार-बार इंटरनेट डिस्कनेक्ट होने और शिकायत निवारण में विलंब के कारण कई उपभोक्ता इसके...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ...

रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

रांची, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक समरसता के वातावरण में निकाली गई।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत