Jamshedpur SIR 2026: 23 जुलाई तक बीएलओ को जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, डीसी राजीव रंजन ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई को मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष सहायता शिविर आयोजित किए गए।

इन शिविरों में मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने, उसे भरने में सहायता देने, फॉर्म जमा कराने के साथ-साथ डिजिटाइजेशन और मैपिंग संबंधी सहयोग भी प्रदान किया गया।

अभियान के अंतिम दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मानपीटा, घोड़ाबांधा और बर्मामाइंस क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन और मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि विशेष सहायता शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को इन्यूमरेशन फॉर्म भरने और जमा करने में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना था।

उन्होंने अपील की कि जिन मतदाताओं ने अब तक अपना इन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से भरकर हस्ताक्षर सहित संबंधित बीएलओ को जमा नहीं किया है, वे 23 जुलाई तक हर हाल में फॉर्म जमा कर दें, ताकि उसका डिजिटाइजेशन समय पर पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं के लिए इन्यूमरेशन फॉर्म मुद्रित कर बीएलओ के माध्यम से घर-घर पहुंचाया गया है। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी मतदाताओं का सहयोग आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान ईआरओ सह अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तेलंगाना : करीमनगर में हथियारबंद गिरोह ने 66 तोला सोना और 21 लाख रुपये लूटे

हैदराबाद, 22 जुलाई (आईएएनएस)। तेलंगाना के करीमनगर कस्बे में हुई एक बड़ी लूट की घटना में हथियारबंद गिरोह ने घर के सदस्यों को चाकू...

जेपीएससी विवाद : सीआईडी ने आठ को हिरासत में लिया, ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को परीक्षा का जिम्मा सौंपे जाने पर सवाल

रांची, 22 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर उठे विवाद सीआईडी ने...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

चांडिल में नदी किनारे मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, एक दिन पहले मिली लावारिस बाइक से जुड़ सकते हैं तार

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित सापड़ा गांव के नदी तट पर गुरुवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से...

जमशेदपुर में ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा, 2026-29 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

जमशेदपुर: ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, जमशेदपुर की द्विसत्रीय वार्षिक आमसभा रविवार को मिथिला भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत