September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानवता शर्मसार : जमशेदपुर के सीतारामडेरा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस

मानवता शर्मसार : जमशेदपुर के सीतारामडेरा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस

जमशेदपुर : आज के दौर में भी लोग लोक लाज के भय से मामले पर लीपापोती कर देते हैं और घृणित मानसिकता के लोगों पर कार्रवाई नहीं होती।

यह एक बेहद संवेदनशील और विचारणीय मुद्दा है। आज के आधुनिक दौर में भी सामाजिक बदनामी और ‘लोक-लाज’ का डर कई बार न्याय के रास्ते में सबसे बड़ी दीवार बन जाता है।

इस डर के कारण अपराधी बेखौफ हो जाते हैं और पीड़ितों को चुप्पी साधने पर मजबूर होना पड़ता है, जो एक स्वस्थ समाज के लिए बेहद चिंताजनक है।शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।

जान से मारने की धमकी भी दी गयी। आरोप बस्ती के ही युवक गोगाई कर्मकार पर है। घटना 17 जुलाई शुक्रवार की है।

रविवार को फरार आरोपी बस्ती पहुंचा तो लोगों ने दबोच लिया। उसकी पिटाई की और जूते की माला पहनाकर पूरे बस्ती में घुमाया। हालांकि, मामले की सूचना सीतारामडेरा थाना को नहीं दी गयी। बस्तीवासियों ने बताया कि आरोपी गोगाई बस्ती का ही रहनेवाला हैं।

बस्तीवासियों ने बताया कि आरोपी गोगाई बस्ती का ही रहनेवाला है। शुक्रवार को वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इस कारण बच्ची ने घर आने पर किसी को कुछ नहीं बताया।

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को हुई जानकारी : बस्ती के लोगों के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर बच्ची ने 18 जुलाई को परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद से ही बस्ती के लोग गोगाई की तलाश कर रहे थे।

रविवार को वह जैसे ही बस्ती पहुंचा कि लोगों ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद बस्तीवासियों ने रस्सी से बांध पिटाई की और जूते की माला पहनाकर बस्ती में घुमाया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading