September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

Adityapur Crime: 15 हजार रुपये के विवाद में दोस्त ने दोस्त पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Adityapur Crime: 15 हजार रुपये के विवाद में दोस्त ने दोस्त पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित आरआईटी मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे पैसों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

इस दौरान एक युवक ने अपने ही दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विशु महतो के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से विशु महतो को तत्काल गंगोत्री अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस के अनुसार घायल विशु महतो और आरोपी राहुल हेंब्रम आपस में घनिष्ठ मित्र हैं। दोनों मूल रूप से राजनगर के निवासी हैं और वर्तमान में मिरूडीह में रह रहे थे।

दोनों के बीच करीब 15 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। राहुल अपने रुपये वापस मांग रहा था। आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर उसने विशु से बाइक या मोबाइल देने की बात कही थी।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम विशु ने अपना मोबाइल राहुल को सौंप दिया था। इसके बाद सोमवार सुबह उसने राहुल को पैसे देने के लिए आरआईटी मोड़ बुलाया।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान राहुल ने कथित तौर पर धारदार हथियार से विशु पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल हेंब्रम की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading