Jamshedpur Crime: बागबेड़ा में रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग की कोशिश, विरोध करने पर मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : चेन स्नेचिंग के मामले में संभवत: जमशेदपुर झारखंड में अव्वल है। पखवारा बीतने से पहले ही घटना हो जा रही है। जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े रेलवे की एक महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग की कोशिश का मामला सामने आया।

विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की, सड़क पर घसीटा और चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के समीप रविवार को हुई दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही रेलवे की महिला कर्मचारी एम. भवानी को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया।

आरोपियों ने उनकी चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन महिला द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें सड़क पर घसीटा, उनके कपड़े फाड़ दिए और चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत सक्रिय हो गए और उनका पीछा किया।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोलमुरी निवासी शिव कुमार मछुआ के रूप में हुई है।

आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे बागबेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया गया कि पीड़िता एम. भवानी विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़ी हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही विहिप के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता बागबेड़ा थाना पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए महिला के साथ मारपीट, चेन स्नेचिंग की कोशिश और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई।

इधर, बागबेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।

अब तक ऐसी घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Patamda News: लच्छीपुर पंचायत में 6 दिनों से ठप है BSNL इंटरनेट सेवा, ऑनलाइन कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों में नाराजगी

पटमदा : बीएसएनएल ब्रॉडबैंड (भारत फाइबर) सेवाओं के खराब प्रदर्शन, बार-बार इंटरनेट डिस्कनेक्ट होने और शिकायत निवारण में विलंब के कारण कई उपभोक्ता इसके...

झारखंड लोक सेवा आयोग के दफ्तर में सीआईडी की छापेमारी, अध्यक्ष एल खियांग्ते ने दिया इस्तीफा

रांची, 21 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मंगलवार...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

गुवा में कबाड़ी व्यवसायी की हत्या, शव पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंका; पुलिस जांच में जुटी

गुवा: पश्चिम सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक कबाड़ी व्यवसायी की हत्या कर उसके शव को बड़े पत्थर से बांधकर कारो...

जमशेदपुर में हरिवंश कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष राम बाबू सिंह के श्वसुर स्वर्गीय हरिवंश कुमार सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत