September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के सिवानी आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से खादी बोर्ड के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई लोग शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि तैयारियों के दौरान किसी भी प्रकार का खलल पैदा न हो। इस दौरान हम मुख्यमंत्री के सामने लोगों के मुद्दों को भी रखेंगे, जिसमें सड़क, बिजली और पानी जैसे मूलभूत मुद्दों होंगे। सीएम के दौरान के दौरान लोगों के मुद्दों को खुलकर रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसके इतर, हम नहरों के मुद्दों को भी रखेंगे। कुछ ऐसी परियोजनाओं को भी हम सीएम के सामने रखेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री हमारी मांगों को सुनकर उस पर विचार करेंगे और जल्द ही इस दिशा में हर प्रकार का समाधान निकलेगा, जो कि आगे चलकर प्रदेश के विकास को गति देने का काम करेंगे ।

इसके अलावा, जेपी दलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की भी तारीफ की। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 साल अभूतपूर्व रहा। उन्होंने हमेशा से ही लोगों के विकास के लिए काम किया। अपने कार्यकाल के दौरान यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि विकास से संबंधित कामों के साथ किसी भी प्रकार का समझौत नहीं किया जाए। यही कारण है कि आज की तारीख में चौतरफा विकास से संबंधित काम होते हुए दिख रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्रित्व काल के अलावा अगर हम उनके मुख्यमंत्रित्व काल को भी मिला दे, तो उन्हें राजनीति में कुल 25 साल पूरे हो चुके हैं और इन सालों के दौरान उन्होंने हमेशा से ही जनता के विकास पर ध्यान दिया। उन्होंने हमेशा ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि लोगों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।

वहीं, उन्होंने वैश्विक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत में हो रहे विकास के कार्यों को रेखांकित किया। उनके मुताबिक, एक तरफ जहां समस्त विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। कहीं पर खाद्य संकट की स्थिति बनी हुई है, तो कहीं पर पेज जल की संकट, तो कहीं पर उथल पुथल का माहौल बना हुआ है, लेकिन इन तमाम उथल पुथल के बीच जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है, उसके लिए निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली को श्रेय जाता है।

पूर्व मंत्री ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी में चल रही उथल-पुथल पर भी प्रतिक्रिया दी। ,जेपी दलाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी को हार का मुंह देखना पड़ा और जिन लोगों को जीत मिली भी है, वो भी अब इस्तीफा देकर दूसरी पार्टियों में अपनी राह तलाश रहे हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि उन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं है। इन लोगों के आतंक का राज समाप्त हो चुका है।

इसके अलावा, जब उसने यह पूछा गया कि आप टीएमसी के कांग्रेस में शामिल होने पर क्या सोचते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो खुद ही अपने अस्तित्व की लड़ाई से जूझ रही है। ऐसी स्थिति में मैं अब इस पर क्या ही टिप्पणी करूं।

वहीं, उन्होंने हरियाणा में बढ़ रहे अपराधों पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, हमारी सरकार ने अपराधों को लेकर सख्त रवैया अपना रखा है। हम किसी को भी नहीं बख्श रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

एसएचकेवीसी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading