टीएमसी नेताओं की वजह से पश्चिम बंगाल में अंडे हो गए महंगे, शाहनवाज हुसैन का तंज

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी की दुर्गति का जिम्मेदार ममता बनर्जी को ठहराया। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान ममता बनर्जी ने अपनी कार्य संस्कृति से सूबे की जनता को इस कदर व्यग्र कर दिया था कि अब लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आलम यह है कि जहां पर भी टीएमसी के नेता दिख रहे हैं, उन पर अंडे फेंके जा रहे हैं। इसी वजह से अंडे के दाम बढ़ रहे हैं। टीएमसी अब बुआ भतीजे की पार्टी बनकर रह गई है। इस पर जनता का अब कोई विश्वास नहीं है। टीएमसी का भविष्य अब अधर में लटका हुआ है।

उनके मुताबिक टीएमसी को विधायकों से लेकर सांसद और मेयर तक छोड़कर जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें इस बात का एहसास हो रहा है कि उनका भविष्य अब इस पार्टी में नहीं है। यह पार्टी अपने कार्यकाल के दौरान लूट खसोट और कटमनी का पर्याय बन गई थी। इसी वजह से लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अपने 15 साल के शासनकाल में टीएमसी ने सूबे की जनता को लूटने का काम किया है। इन लोगों ने आज तक सूबे के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ जनता से पैसा वसूला है। इसी वजह से लोगों में टीएमसी को लेकर गुस्सा है।

इसके अलावा, भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उनके मुताबिक, ममता बनर्जी ने अपने 15 साल के शासनकाल में सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया। विकास का एक काम नहीं किया। इसी वजह से लोगों में टीएमसी को लेकर गुस्सा है। आज राज्य में राजनीतिक पलायन जैसी स्थिति बनी हुई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व से सभी दुखी थे। इसी वजह से इस बार उन्हें चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। पश्चिम बंगाल की जनता ने यह साफ कर दिया कि अब ममता बनर्जी के अत्याचार को नहीं सहा जाएगा। यही कारण है कि आज की तारीख में वहां के लोग ममता बनर्जी के खिलाफ हो चुके हैं। इसी वजह से टीएमसी के लिए अस्तित्व की लड़ाई पैदा हो गई।

उन्होंने कहा कि अब हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार आने के बाद वहां पर विकास से संबंधित कामों को बल मिले। जिस तरह से बीजेपी शासित अन्य राज्यों में विकास के कार्य हो रहे हैं, उसी तरह से पश्चिम बंगाल में भी हो। अब हमारी यही कोशिश है। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में राज्य में चौतरफा विकास के कार्य होंगे। इस दिशा में हमने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसके अनुरूप हम काम कर रहे हैं।

एसएचकेवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुनसुनिया जंगल के पास हाथी ने वायर मैन को कुचला, झारग्राम रेफर

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। राजाबासा जंगल और आसपास के इलाकों...

सेल की बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था के खिलाफ खदानों में श्रमिकों ने किया जोरदार विरोध, हजारों श्रमिकों ने नहीं दर्ज की हाजिरी, कामकाज प्रभावित

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु और चिड़िया लौह अयस्क खदान क्षेत्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर सेल...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी में उनके घर पर सीआईडी का पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण : कुणाल घोष

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर सीआईडी ने मंगलवार को लगभग दो घंटे तक तलाशी अभियान...

अस्वीकृति से सम्मान तक: मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। कला जगत में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने चित्र बनाने के साथ-साथ समय की जड़ताओं को भी तराशा। पद्म...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत