दलमा का नया सितारा बना नन्हा हाथी ‘बादल’, मासूम अदाओं से जीत रहा पर्यटकों का दिल

  • 00 फुटबॉल के प्रति उसका खास लगाव लोगों को खूब आकर्षित कर रहा
  • 00 पर्यटक उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे

जमशेदपुर : चाईबासा के जंगलों से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर लाया गया नन्हा हाथी ‘बादल’ अब दलमा वन्यजीव अभयारण्य की नई पहचान बन गया है। अपनी मासूम अदाओं, फुटबॉल खेलने के शौक और पानी में अठखेलियों से वह पर्यटकों का दिल जीत रहा है।

अपनी चंचल हरकतों, मासूम अदाओं और शरारती स्वभाव से वह हर किसी का दिल जीत रहा है। जंगल की वादियों में उछल-कूद करता यह नन्हा गजराज अब दलमा की नई पहचान बनता जा रहा है।

करीब छह माह पहले पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा क्षेत्र के जंगलों में बादल घायल और असहाय अवस्था में मिला था। वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर दलमा लाकर विशेषज्ञों की निगरानी में उसका इलाज शुरू कराया।

लगातार उपचार, बेहतर पोषण और विशेष देखभाल के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है।

स्वस्थ होने के साथ ही बादल की चंचलता भी लौट आई है। वह अपने महावतों और वनकर्मियों के साथ खेलता-कूदता नजर आता है।

फुटबॉल के प्रति उसका खास लगाव लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। कई बार वह अपनी सूंड से गेंद को धकेलते हुए खेलता दिखाई देता है, जिसे देखकर पर्यटक काफी उत्साहित हो जाते हैं।

गर्मी के दिनों में बादल का स्विमिंग पूल में मस्ती करना भी लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। पानी में उसकी अठखेलियां और शरारतें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

पर्यटक उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिससे उसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

दलमा आने वाले पर्यटक अब केवल जंगल सफारी का आनंद लेने नहीं, बल्कि नन्हे बादल की एक झलक पाने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। बच्चों और परिवारों के बीच उसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि बादल पूरी तरह स्वस्थ है और तेजी से विकसित हो रहा है।

दलमा में पहले से मौजूद पालतू हथिनी ‘रजनी’ के साथ अब नन्हा गजराज ‘बादल’ भी पर्यटकों का पसंदीदा बन गया है। उसकी मौजूदगी ने दलमा वन्यजीव अभयारण्य की रौनक में चार चांद लगा दिए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

रसीद थमाया, 10 साल बाद भी नहीं मिला जल कनेक्शन, रामनगर बस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना फ्लाप, निजी बोरिंग से भी पानी निकलना बंद 40 रुपये प्रति बोतल खरीदकर पी रहे पानी, परेशान हैं रामनगर बस्ती के लोग जमशेदपुर...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

मौसम : राजस्थान में अगले 4-5 दिन भारी, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान...

ओपी राजभर दबाव में बोलते हैं, उनके बयान निराधार: फखरुल हसन चांद

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत