September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चांडिल अनुमंडल के चिलगू मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

चांडिल अनुमंडल के चिलगू मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित चिलगू मोड़ पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्थानीय निवासी जितेन दास की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को दुर्घटनाओं की बढ़ती वजह बताते हुए प्रशासन और एनएचएआई से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि वह एक भारी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल व्याप्त है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हरेलाल महतो मृतक के घर पहुंचे।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

घटना के बाद चिलगू मोड़ पर चल रहे पुल निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा लंबे समय से सिंगल लेन में संचालित हो रहा है, जिससे आए दिन जाम और सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में हो रही देरी आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन तथा एनएचएआई से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक सड़क को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम नहीं बनाया जाएगा, तब तक दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।

ग्रामीणों ने मृतक जितेन दास के परिजनों को सरकारी सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

क्षेत्रवासियों ने इस हादसे को सड़क सुरक्षा और अधूरे निर्माण कार्यों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए संबंधित विभागों से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

बार-बार हादसे में लोगों की जान जा रही है लेकिन प्रशासन की ओर से ब्रिज निर्माता कंपनी पर दबाव नहीं बनाया जा रहा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading