गिरगांव चौपाटी से कोली नौकाएं हटाने पर विवाद, मंगल प्रभात लोढ़ा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। गिरगांव चौपाटी से कोली समुदाय की नौकाएं हटाए जाने के बाद उत्पन्न विवाद पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मामले का संवेदनशीलता के साथ समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।

इस मुद्दे को लेकर कोली समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा से मुलाकात कर उन्हें अपनी चिंताओं और समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने बताया कि नौकाएं हटाए जाने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है और इससे समुदाय के पारंपरिक अधिकारों पर भी असर पड़ रहा है। उनकी बात सुनने के बाद लोढ़ा ने तुरंत बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सह आयुक्त और मत्स्य पालन विभाग के आयुक्त से फोन पर चर्चा की।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोली समुदाय के साथ संवाद और समन्वय बनाकर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान समुदाय की आजीविका, परंपराओं और अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गिरगांव चौपाटी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह मुंबई की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां कोली समुदाय लंबे समय से अपने पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ा हुआ है।

मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि गिरगांव चौपाटी पर कोली समुदाय का मुद्दा बेहद संवेदनशील है और इसका समाधान बातचीत तथा आपसी समझ के माध्यम से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कोली समुदाय के लिए उचित स्थान या कोई संतोषजनक वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

लोढ़ा ने कहा, “मुंबई सबसे पहले कोली समुदाय की है। उनकी आजीविका और पारंपरिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सकारात्मक समाधान निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।”

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी संबंधित पक्षों के बीच संवाद और सहयोग के माध्यम से जल्द ही इस मामले का संतोषजनक समाधान निकल आएगा।

एसएचकेवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यूबीटी सांसदों की बगावत के दावों पर बोले राजू वाघमारे, बहुमत हमारे पास है ऑपरेशन टाइगर की कोई जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता राजू वाघमारे...

आर्मी जवान से मारपीट और लूटपाट का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

गम्हरिया : भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाते हुए गम्हरिया थाना...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विश्व पर्यावरण दिवस : टाटा स्टील का मेगा पौधारोपण अभियान, #Now For Climate के तहत 1500 पौधे लगाए

जमशेदपुर : पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

एमएलसी चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय, दीपक प्रकाश पर फैसला शीर्ष नेतृत्व का विषय: माधव आनंद

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के विधायक दल के नेता और विधायक माधव आनंद ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत