September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : ब्रह्मर्षि विकास मंच ने विभिन्न इकाइयों के प्रभारियों की नियुक्ति की, सुधीर सिंह को मिली तीन इकाइयों की जिम्मेदारी

JAMSHEDPUR : ब्रह्मर्षि विकास मंच ने विभिन्न इकाइयों के प्रभारियों की नियुक्ति की, सुधीर सिंह को मिली तीन इकाइयों की जिम्मेदारी

जमशेदपुर : संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने विभिन्न इकाइयों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

नव नियुक्त प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करने, बैठकें आयोजित करने तथा स्थानीय लोगों को जोड़कर एक माह के भीतर इकाइयों का पूर्ण गठन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह को साकची, बारीडीह एवं विजया गार्डन इकाइयों का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जिला महासचिव मुकेश कुमार को केबुल टाउन, विजय नारायण को टेल्को-बिरसानगर, संजय कुमार सिंह को एमजीएम, ठाकुर गोपाल सिंह को 10 नंबर बस्ती, बीरेन्द्र सिंह को एग्रिको-सिदगोड़ा, धर्मेंद्र कुमार सिंह को बागबेड़ा-जुगसलाई, श्रीनिवास ठाकुर को नामदा बस्ती, शशि सिंह को कदमा-सोनारी-बिष्टुपुर, सुनील कुमार पाण्डेय को घोड़ाबांधा-खड़ंगाझार, चंदन कुमार सिंह को लक्ष्मीनगर, दिनेश कुमार चौधरी को गोविंदपुर, प्रभाकर शर्मा को मानगो, शंभू शर्मा को सुंदरनगर तथा अमरेंद्र कुमार शर्मा को विद्यापति नगर इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में निर्णय रविवार को बारीडीह स्थित विद्यापति नगर में शंभू शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने किया।

बैठक में सभी नवनियुक्त प्रभारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही कहा गया कि आवश्यकता पड़ने पर वे जिला अध्यक्ष अथवा अन्य पदाधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में प्रेम रंजन तिवारी, रूपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, कृष्णंदन सिंह, मृत्युंजय सिंह, मृत्युंजय शर्मा, कुंदन दीक्षित, मनीष कुमार, चंदन सिंह, प्रेम कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, पवन कुमार, विकास कुमार, नीतीश कुमार एवं रिपु शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

नवनियुक्त सभी प्रभारियों से कहा गया है कि वे अपनी-अपनी इकाई को ज्यादा से ज्यादा सशक्त बनाएं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading