कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही स्थिति बनी हुई है कि ‘किसी को नजर नहीं आए, आओ दरिया में डूब जाए।’ उन्होंने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि दोनों ही पार्टियों की स्थिति में डूबते हुए जहाज की जैसी हो चुकी है, जिसका मौजूदा समय में कोई वजूद नहीं है।

उन्होंने कहा कि टीएमसी और कांग्रेस दोनों दलों को कोई भी पूछने वाला नहीं है। जनता के बीच इनकी विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। उधर, अगर टीएमसी की स्थिति की बात करें, तो यह अफसोस की बात है कि ये लोग हालात को सामान्य करने की जगह उसे जटिल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके अलावा, भाजपा प्रवक्ता ने उन वजहों पर भी प्रकाश डालने का काम किया, जिसकी वजह से आज की तारीख में पश्चिम बंगाल में टीएमसी ऐसी दुर्दशा हो चुकी है। उनके मुताबिक, टीएमसी की सबसे बड़ी गलती रही यह कि उनसे कभी जनता के जनादेश को सम्मानपूर्वक तरीके से स्वीकार करने की कोशिश नहीं की। इसके विपरीत इस पार्टी ने जनादेश पर सवाल उठाते हुए उसकी गरिमा पर कुठाराघात करने का प्रयास किया। यही वजह है कि आज की तारीख में इस पार्टी की ऐसी स्थिति बनी हुई है। मुझे लगता है कि टीएमसी को अपने रवैये में बदलाव लाना होगा। अब पश्चिम बंगाल में इसी तरह की स्थिति अभिषेक बनर्जी की भी बनी हुई है। उन्हें भी कोई पूछने वाला नहीं है।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। कभी यह देशभर में अपनी राजनीतिक शैली के लिए जानी जाती थी। इसकी अपनी एक पहचान होती थी, लेकिन आज यह मोहल्ले की पार्टी बनकर रह गई है। इन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में भारत ने तमाम दुश्वारियों को मात देते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज की तारीख में आप देख सकते हैं कि हर विकास की बयार बह रही है। समाज के हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच पा रहा है। इसके अलावा गौर करने वाली बात है कि हमने हर प्रकार की चुनौतियों को मात देने का काम किया है।

एसएचकेवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित रिजु दत्ता ने की पश्चिम बंगाल सरकार की तारीफ, बोले-जल्द दिखाई देगा विकास

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के कामों की तारीफ की...

जन शिकायत निवारण दिवस में गूंजीं बिजली, जमीन व आवास की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली, भूमि विवाद, आवास, रोजगार और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड टी20 लीग में जीत के साथ आगाज पर नजर, 10 जून को पहला मुकाबला खेलेगी जमशेदपुर स्टीलर्स

जमशेदपुर : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी20 क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए...

साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कलाकारों को मिलेगा रचनात्मक मंच

जमशेदपुर : आर्टिस्ट फोरम ऑफ जमशेदपुर और साकची हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ सोमवार को साकची...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत