July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कलाकारों को मिलेगा रचनात्मक मंच

साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कलाकारों को मिलेगा रचनात्मक मंच

जमशेदपुर : आर्टिस्ट फोरम ऑफ जमशेदपुर और साकची हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ सोमवार को साकची हाई स्कूल परिसर में हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन प्रसिद्ध कलाकार पुरबी घोष ने किया।

इस अवसर पर शहर तथा आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकारों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान कलाकार अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और विभिन्न कला विधाओं, तकनीकों एवं समकालीन कला विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

आयोजकों के अनुसार ‘शिमुल-26’ का मुख्य उद्देश्य कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना, युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा आम लोगों में कला के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यशाला का समापन 9 जून को आयोजित होने वाले समारोह के साथ होगा। समापन कार्यक्रम में ज्योति माथुर, श्रीकांत कटारे, कुमार विवेक, संजय कुमार और सामंत कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आर्टिस्ट फोरम ऑफ जमशेदपुर एवं साकची हाई स्कूल ने शहर के कलाकारों, कला प्रेमियों और नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading