July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

Jamshedpur News: परसुडीह थाना के पास होटल का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, नकदी और सामान की चोरी

Jamshedpur News: परसुडीह थाना के पास होटल का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, नकदी और सामान की चोरी

जमशेदपुर: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है, जहां थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक होटल में शनिवार देर रात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। वारदात के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक हेल्थ केयर सेंटर के नीचे संचालित होटल के मालिक पशुपति नाथ शनिवार रात रोजाना की तरह होटल बंद कर अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वे होटल पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं।

होटल संचालक के मुताबिक, चोर दो गैस सिलेंडर, 1,300 रुपये नकद, पानी की पांच पेटियां, कोल्ड ड्रिंक की तीन पेटियां, बड़ी मात्रा में लाहौरी जीरा, पान मसाला, सिगरेट तथा अन्य खाद्य सामग्री चोरी कर ले गए। इस चोरी से उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना से चंद कदम की दूरी पर चोरी की घटना होना पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

लोगों ने क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading