August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बिष्टुपुर में दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद शुरू, परीक्षा प्रणाली की चुनौतियों पर गहन मंथन

बिष्टुपुर में दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद शुरू, परीक्षा प्रणाली की चुनौतियों पर गहन मंथन

jamshedpur news : शहर के बिष्टुपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद (लोकसभा) कार्यक्रम में देश की परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली से जुड़े अहम मुद्दों पर शुक्रवार को व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और युवाओं ने परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और जवाबदेही पर अपने विचार साझा किए।

चर्चा का प्रमुख केंद्र NEET-UG परीक्षा विवाद तथा CBSE की ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन (OSM) प्रणाली से जुड़ी चुनौतियां रहीं।

इसके अलावा प्रश्नपत्र लीक की बढ़ती घटनाओं, विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में हो रही देरी, तथा डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की प्रभावशीलता और पारदर्शिता जैसे विषयों पर भी विस्तृत मंथन किया गया।

प्रतिभागियों ने परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि तकनीकी प्रणालियों को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। साथ ही छात्रों और अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई गई।

आयोजकों के अनुसार, दो दिनों तक चलने वाले इस युवा संसद कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक विमर्श की प्रक्रिया से जोड़ना तथा शिक्षा एवं भर्ती व्यवस्था से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक संवाद का मंच उपलब्ध कराना है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading