नए पदाधिकारियों ने समाजसेवा और संगठन के विकास के लिए कार्य करने का लिया संकल्प
Chaibasa news : चाईबासा में मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा व जागृति शाखा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विशेषकर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सममानित हुए। कार्यक्रम के दौरान मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें नवचयनित पदाधिकारियों ने समाजसेवा और संगठन के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ बीएड, सीए, सीएस, क्लैट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया।
10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विधि अग्रवाल, वंश कुमार पसारी, पुनायक सराफ, तनिष्क शर्मा, माही अग्रवाल, कौशल शर्मा और श्रीदास फिरोजीवाला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 12वीं में उल्लेखनीय सफलता के लिए ऋषिका केडिया एवं सिद्धि अग्रवाल को सम्मान मिला।
इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले यश अग्रवाल, कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) परीक्षा में सफल रवीना अग्रवाल तथा क्लैट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली वंशिका जिंदल को भी सम्मानित किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, सलाहकार सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, सुशील चोमाल, प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल, निवर्तमान अध्यक्ष आशीष चौधरी, जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल तथा चाईबासा शाखा अध्यक्ष अविनाश खिरवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया एवं वरिष्ठ सलाहकारों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अविनाश खिरवाल सहित नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सत्र 2026-27 के लिए विपुल दाहिमा, पीयूष गोयल एवं रवि अग्रवाल को उपाध्यक्ष, प्रियम चिरानिया को महासचिव, शशांक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा पुनीत सराफ एवं प्रियांशु केडिया को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारी सदस्यों के रूप में मोहित अग्रवाल, आदित्य राज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, लीलेश खिरवाल, मानव जोशी, वैभव बजाज, सोनू शर्मा, कुणाल दोदराजका, गौरव अग्रवाल, निशान चौबे, आलोक जैन, पंकज अग्रवाल, उमंग सुल्तानिया, बसंत खंडेलवाल, महेश अग्रवाल और राजेश पिरोजीवाला शामिल किए गए।

इस अवसर पर बलराम सुल्तानिया ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए समाज एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रियम चिरानिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल ने किया।
पुरानी टीम ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई दी।
