July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, बंद क्वार्टर से 5 लाख के जेवर और नकदी उड़ा ले गए बदमाश

जमशेदपुर के टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, बंद क्वार्टर से 5 लाख के जेवर और नकदी उड़ा ले गए बदमाश

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के विभिन्न इलाकों मेें चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की सक्रियता के बाद भी बार-बार किसी न किसी घर या फ्लैट का निशाना बना रहे हैं अपराधी।

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स कॉलोनी में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने एक बंद क्वार्टर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली।

घटना क्रॉस रोड नंबर-25 स्थित क्वार्टर संख्या K2/13 की है। जानकारी के अनुसार, क्वार्टर निवासी एवं टाटा मोटर्स के कर्मचारी संतोष कुमार सिंह रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने पिता से मिलने लक्ष्मीनगर गए थे। उनके घर से बाहर रहने का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि चोर घर के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। देर रात जब संतोष कुमार सिंह घर लौटे तो सामान बिखरा हुआ और लॉकर टूटा देखकर उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर टेल्को थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद टाटा मोटर्स कॉलोनी के निवासियों में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वे हमेशा दहशत में रहते हैं कि कब उनकी बारी आ जाएगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading