September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में 26 जुलाई से शुरू होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो-यूरोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मिलेगी लेजर सर्जरी और आधुनिक इलाज की सुविधा

जमशेदपुर में 26 जुलाई से शुरू होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो-यूरोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मिलेगी लेजर सर्जरी और आधुनिक इलाज की सुविधा

जमशेदपुर: शहर के लोगों को यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी से जुड़ी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थापित डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो-यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर के नए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन 26 जुलाई को किया जाएगा।

शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शहर के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. डी.के. मिश्रा ने अस्पताल की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 बेड की क्षमता वाले इस आधुनिक अस्पताल को नवीनतम चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, इंडोर एवं ओपीडी सेवाएं, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा पथरी (किडनी स्टोन), एंडो-यूरोलॉजिकल सर्जरी, लेजर सर्जरी और यूरोलॉजी से संबंधित कैंसर का आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उपचार किया जाएगा। पूरा अस्पताल पूर्णतः वातानुकूलित (एयर कंडीशंड) होगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर वातावरण मिल सके।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में तत्कालीन दक्षिण बिहार (वर्तमान झारखंड) में यूरोलॉजी विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लगभग 35 वर्षों के चिकित्सकीय अनुभव के दौरान उन्होंने हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है।

उनका उद्देश्य नए अस्पताल के माध्यम से शहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े महानगरों का रुख न करना पड़े।

डॉ. मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि साकची स्थित श्री शीतला मंदिर के समीप तनिष्क शोरूम के नीचे संचालित उनकी ओपीडी पूर्व की तरह नियमित रूप से जारी रहेगी। नए अस्पताल के संचालन के बावजूद वहां मरीजों की परामर्श सेवाओं में कोई बदलाव नहीं होगा।

पत्रकार वार्ता में रंजना मिश्रा और धर्मेंद्र पंडित भी उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading