राजद नेताओं की सुरक्षा पर भाजपा नेता शहनवाज हुसैन बोले, ‘सुरक्षा केवल घटाई गई है’

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने राजद नेताओं की सुरक्षा कम करने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बिहार सरकार की ओर से निर्णय किया गया है, उसमें ये गलतफहमी पैदा की जा रही है कि सुरक्षा हटा दी गई है।

शहनवाज हुसैन ने कहा कि सुरक्षा केवल घटाई गई है। उनकी पूरी तरह से सुरक्षा करना बिहार सरकार की जिम्मेदारी है और बिहार पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रही है। इसको लेकर जो गलतफहमी पैदा की जा रही है, वह गलत है।

‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन जैसा कुछ भी इस धरती पर मौजूद नहीं है। इसका न तो नेता है, न नीति है और न ही नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि इसका कार्यालय और लेटरपैड तक नहीं है। इसमें शामिल दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, एक दूसरे को गाली देते हैं और एक दूसरे को हराते और जीताते हैं। मोदी के जलन और भाजपा के विरोध में एक बार बैठ कर चाय-नाश्ता कर लेते हैं और फिर अलग-अलग जाते हैं।

शहनवाज हुसैन ने कहा कि इनकी राह अलग है, इनका मिशन अलग है। ये भाजपा और पीएम मोदी के विरोध में इकठ्ठे होते हैं फिर अलग-अलग जाते हैं। डीएमके को राहुल गांधी ने धोखा दिया। चुनाव हारते ही डीएमके को इन्होंने निकाल दिया। कांग्रेस अपने साथियों को धोखा देने में माहिर है। यही वजह है कि डीएमके इनको चिमटे से भी छूने को तैयार नहीं है।

बंगाल में मदरसे के सर्वे पर शहनवाज हुसैन ने कहा कि सभी मदरसों की जानकारी करना सरकार की जिम्मेदारी है। सर्वे के माध्यम से सरकार की ओर से जानकारी ली जा रही है।

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है। हमारे बिहार के समस्तीपुर का लाल आज दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी बना है। वैभव सूर्यवंशी ने इतने कम उम्र में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब उनके प्रदर्शन को दुनिया देखेगी।

एसडीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में मदरसों के सर्वे पर सियासत, राजीव राय और मौलाना रशीदी ने उठाए सवाल

दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मदरसों का सर्वेक्षण करने के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय और अखिल भारतीय...

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की नई शिकायत, एनएमसी ने मांगी रिपोर्ट

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की एक नई शिकायत सामने आने के बाद छात्र सुरक्षा और छात्रावास अनुशासन को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी का तंज, ‘मां-बेटा सबको चाहिए अलग घर’

शेखपुरा, 2 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास खाली करने के विवाद के मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

पोटका के भाजपा नेता ने लगाया सामाजिक बहिष्कार और धमकी का आरोप, उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

--मंगल हेंब्रम के घर पहुंचे लोगाें ने उनकी मां को सुनाया निर्णय --उनके करीबी लोगों को भी गांव छोड़ने की दी गई चेतावनी --विरोध करने पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत