September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
राजनीति

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने आम जनता पर डाला नया बोझ : परविंदर सिंह

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने आम जनता पर डाला नया बोझ : परविंदर सिंह

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने इसे आम जनता पर महंगाई का एक और बड़ा हमला बताते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का सीधा असर गरीब, मजदूर, किसान, गृहिणियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

परविंदर सिंह ने कहा कि देश की जनता पहले से ही पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से परेशान है। ऐसे में घरेलू रसोई गैस के दाम में फिर से बढ़ोतरी कर केंद्र की मोदी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसे आम लोगों की समस्याओं और आर्थिक कठिनाइयों की कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की आय बढ़ाने और रोजगार के अवसर सृजित करने में पूरी तरह विफल रही है। एक ओर रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं और आम लोगों की आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है, वहीं दूसरी ओर आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार विकास और गरीब कल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु को लगातार महंगा कर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर सीधा प्रहार कर रही है। इससे हर घर का मासिक बजट प्रभावित होगा और सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से घरेलू गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

परविंदर सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की जनता महंगाई और बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाए तथा उन नीतियों का विरोध करे, जो आम लोगों के जीवन को लगातार कठिन बनाती जा रही हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading