आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत रविवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मोहन भागवत पटना से मुंगेर जाएंगे, जहां वे आरएसएस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

संघ के शताब्दी दिवस के अवसर पर मुंगेर के सरस्वती विद्या निकेतन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बिहार में तीन दिन तक रहकर मोहन भागवत यहां संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को विचारधारा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 7 जून से 9 जून तक मुंगेर प्रवास करेंगे। बताया गया कि मोहन भागवत मुंगेर रविवार की शाम तक पहुंच जाएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत की तीन दिवसीय प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे संघ शिक्षा वर्ग में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे और विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में शामिल होंगे। इन प्रशिक्षण वर्गों में बिहार के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक अभ्यास, बौद्धिक सत्रों और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है, ताकि वे संगठन में अपनी भूमिका को और बेहतर ढंग से निभा सकें। संघ प्रमुख के इस दौरे को लेकर मुंगेर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपने प्रमुख के आने को लेकर स्थानीय स्वयंसेवकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस प्रवास के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा। संघ सूत्रों के अनुसार वर्तमान में चल रहे तीन प्रशिक्षण वर्गों में करीब 700 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इन वर्गों में विभिन्न आयु वर्ग और जिम्मेदारियों वाले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एमएनपीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में मदरसों के सर्वे पर सियासत, राजीव राय और मौलाना रशीदी ने उठाए सवाल

दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मदरसों का सर्वेक्षण करने के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय और अखिल भारतीय...

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की नई शिकायत, एनएमसी ने मांगी रिपोर्ट

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की एक नई शिकायत सामने आने के बाद छात्र सुरक्षा और छात्रावास अनुशासन को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बोड़ाम में मिर्जाडीह तालाब बचाने की लड़ाई जारी, 36 घंटे से धरना पर डटे ग्रामीण, अनदेखा कर रहा प्रशासन

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड की बोंटा पंचायत अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में स्थित लगभग दो एकड़ क्षेत्रफल वाले सार्वजनिक तालाब और...

इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई (एम) का कांग्रेस को पत्र, केरल चुनाव में लगाए गए आरोपों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से पहले वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत