जमशेदपुर के बाड़ीगोड़ा रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बाड़ीगोड़ा रेल फाटक के पास रविवार को अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों धैर्य जवाब दे गया।

मुखिया सुनीता नाग और सामाजिक कार्यकर्ता मिथुन चक्रवर्ती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन में महिलाओं और पुरुषों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे बाड़ीगोड़ा, सालगझुरी और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को प्रतिदिन रेल फाटक पर लंबा इंतजार करना पड़ता है।

अक्सर फाटक बंद रहने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि ट्रेन गुजरने के दौरान रेल फाटक लंबे समय तक बंद रहता है।

इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों द्वारा अपेक्षित पहल नहीं की गई है।

वहीं, मुखिया सुनीता नाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रेलवे प्रशासन शीघ्र अंडरब्रिज निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है तो ग्रामीण आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस बुनियादी सुविधा की मांग कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

फिलहाल ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें रेलवे प्रशासन के अगले कदम और अंडरब्रिज निर्माण को लेकर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की नई शिकायत, एनएमसी ने मांगी रिपोर्ट

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की एक नई शिकायत सामने आने के बाद छात्र सुरक्षा और छात्रावास अनुशासन को...

एशिया कप में चमके एनटीएचए के सितारे, आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय ने भारत को दिलाया स्वर्ण

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के काकामिगाहारा में आयोजित मेंस अंडर-18 एशिया कप...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता मेयर पद से दिया इस्तीफा

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में संकट गहराता नजर आ रहा है। सूत्रों...

झारखंड में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 77 हजार रुपए रिश्वत लेते एसबीआई ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में रिश्वतखोरी के एक मामले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की डुमरिया शाखा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत