झारखंड में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 77 हजार रुपए रिश्वत लेते एसबीआई ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में रिश्वतखोरी के एक मामले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की डुमरिया शाखा के ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शिकायतकर्ता से 77,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

सीबीआई द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह मामला 31 मई को दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि झारखंड के गोड्डा जिले स्थित एसबीआई डुमरिया शाखा के ब्रांच मैनेजर ने शिकायतकर्ता की दिवंगत मां की ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ (पीएमजेजेबीवाई) के तहत 2 लाख रुपए के बीमा क्लेम को प्रोसेस करने के बदले 60,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी मां के निधन के बाद बैंक खाते को उसके नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बावजूद खाते से 35,000 रुपए की राशि निकालने पर रोक लगी हुई थी। इस रोक को हटाने के लिए आरोपी अधिकारी ने अतिरिक्त 17,000 रुपए की रिश्वत की मांग की। इस तरह कुल 77,000 रुपए रिश्वत के रूप में मांगे गए।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की प्रारंभिक जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को निर्धारित राशि के साथ भेजा गया और पूरी कार्रवाई पर निगरानी रखी गई।

सीबीआई के अनुसार, 1 जून को आरोपी ब्रांच मैनेजर को शिकायतकर्ता से 77,000 रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसर में तलाशी अभियान भी शुरू किया। तलाशी के दौरान मिले विभिन्न दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार ब्रांच मैनेजर को मंगलवार को धनबाद की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सीबीआई आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है।

सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और रिश्वतखोरी से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अधिकारी ने इसी प्रकार के अन्य मामलों में भी अनियमितताएं या भ्रष्टाचार किया है या नहीं।

एससीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल : उत्तर हावड़ा के विधायक उमेश राय बन सकते हैं मंत्री, समर्थकों में जश्न का माहौल

कोलकाता, 31 मई (आईएएनएस)। उत्तर हावड़ा से भाजपा विधायक उमेश राय के मंत्री बनने की संभावना ने उनके समर्थकों और परिवार में खुशी की...

मिर्जाडीह में तालाब बचाने को ग्रामीणों का आंदोलन तेज, अतिक्रमण हटाने की मांग पर बेमियादी धरना शुरू

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में तालाब और सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत