सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर बनाया 25 फीट का सैंड स्कल्प्चर, तंबाकू-मुक्त समाज का आह्वान

पुरी, 30 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पहले शनिवार को मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने एक महत्वपूर्ण और जागरूकता फैलाने वाली सैंड आर्ट तैयार की। इस खास कलाकृति के जरिए लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई।

सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर करीब 25 फीट लंबी सिगार के आकार की रेत की मूर्ति बनाई। इस सिगार के भीतर एक मानव कंकाल (स्केलेटन) को दर्शाया गया, जो यह संदेश देता है कि तंबाकू धीरे-धीरे इंसान के शरीर को किस तरह खोखला कर देता है। यह कलाकृति देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग समुद्र तट पर पहुंचे और कलाकार के संदेश की सराहना की।

सुदर्शन पटनायक ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि हर साल की तरह इस बार भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह सैंड आर्ट बनाई गई है। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है और यह कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता है। इसी खतरे को लोगों तक पहुंचाने के लिए सिगार के अंदर कंकाल का चित्रण किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस सैंड आर्ट का मुख्य संदेश है, “तंबाकू ने मेरी जान ले ली। तंबाकू का इस्तेमाल न करें-अपनी जान बचाएं।” उनका कहना है कि लोग जितना अधिक तंबाकू से दूर रहेंगे, उतना ही स्वस्थ और बेहतर जीवन जी पाएंगे।

पुरी बीच पर बनाई गई यह सैंड आर्ट केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश देने का माध्यम है। सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के जरिए लोगों से अपील की कि वे तंबाकू को “ना” कहें, अपनी सेहत का ख्याल रखें और एक तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

बता दें कि हर साल 31 मई को दुनिया भर में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मानाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

डीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राजस्थान में भीषण धूल भरी आंधी; कई इलाकों में हवा की रफ्तार 102 किमी प्रति घंटा तक पहुंची

जयपुर, 30 मई (आईएएनएस)। शनिवार को एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान भर में व्यापक धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे...

दानापुर–पुणे स्पेशल ट्रेन के महिला कोच में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

दानापुर, 30 मई (आईएएनएस)। बिहार के दानापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन के महिला कोच...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

सिद्दारमैया के इस्तीफे के बाद भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- हाईएस्ट बिड करने वाला बनाया जाता है सीएम

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। इस पूरे...

राबड़ी देवी के आवास विवाद पर विजय चौधरी बोले- ‘सरकारी नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी’

पटना, 30 मई (आईएएनएस)। राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकारी नोटिस के बावजूद 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत