स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, बेटी रोहिणी आचार्य से मुलाकात का वीडियो वायरल

पटना, 30 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। सिंगापुर एयरपोर्ट पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पिता-पुत्री के भावुक मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

काफी समय बाद अपने पिता से मुलाकात के दौरान रोहिणी आचार्य भावुक हो गईं और एयरपोर्ट पर उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि लालू यादव अपने साथ भारत से आम, लीची, लड्डू और अन्य घरेलू सामान भी लेकर गए हैं, जिन्हें उन्होंने सिंगापुर में रह रहे परिवार के सदस्यों के लिए ले जाया।

रोहिणी आचार्य ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने पिता के प्रति गहरा स्नेह व्यक्त किया। उन्होंने भावुक संदेश में लिखा कि ऐसा लग रहा है मानो उनके घर स्वयं भगवान पधारे हों। उन्होंने अपने पिता को अपनी दुनिया का केंद्र बताते हुए कहा कि उनके लिए चारों धाम घर आ गए हैं और उनके चरणों की धूल भी आशीर्वाद के समान है।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। उस समय रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी दान कर अपने पिता की जान बचाई थी। सफल प्रत्यारोपण के बाद से लालू यादव समय-समय पर नियमित स्वास्थ्य जांच और फॉलो-अप परामर्श के लिए सिंगापुर जाते रहे हैं।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, इस बार भी उनकी यात्रा केवल निर्धारित मेडिकल चेकअप के लिए है। सिंगापुर प्रवास के दौरान वह रोहिणी आचार्य के आवास पर ही ठहरेंगे।

रोहिणी आचार्य पारिवारिक भूमिका के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में सारण संसदीय सीट से राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और बिहार की राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाई थी।

हाल के वर्षों में परिवार और पार्टी के कुछ हलकों में मतभेदों की खबरें भी सामने आई थीं। रोहिणी ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव के करीबी कुछ लोगों ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और चुनावी हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। उन्होंने सम्मान की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई थी।

इन घटनाक्रमों के बाद रोहिणी कथित तौर पर परिवार के कई आयोजनों से दूर रहीं। हाल ही में वह तेजस्वी यादव के पुत्र इराज के जन्मदिन समारोह में भी शामिल नहीं हुई थीं, जबकि परिवार के अधिकांश सदस्य उस कार्यक्रम में मौजूद थे।

डीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल: अभिषेक को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता, 30 मई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को हमले में आई चोटों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री...

हमारा लक्ष्य राजस्थान के शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाना है: भजनलाल शर्मा

जयपुर, 30 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि 'विकसित राजस्थान 2047' के विजन को साकार करने में नगर...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में अकीदत व भाईचारे के साथ मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में आज बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार पूरे उत्साह, अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही...

शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रांची: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक Shibu Soren को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत