September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

गम्हरिया में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

गम्हरिया: प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) और बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और अद्यतन प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने तथा अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएगी। इसके लिए बूथ स्तरीय एजेंटों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

बैठक में एसआईआर के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की भी जानकारी दी गई। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, सरकारी पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर समेत अन्य निर्धारित दस्तावेज शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि नए मतदाताओं तथा विशेष परिस्थितियों में आवेदन करने वाले नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस, झामुमो, राजद और भाजपा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से जिला महासचिव राजू रजक, जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा एवं कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर शामिल हुए। वहीं झामुमो की ओर से प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश गोप, युवा नेता सनी सिंह, मनोज कुमार, लाल बाबू सरदार और सरोज मुखर्जी मौजूद रहे। राजद का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेता पुरेंद्र नारायण सिंह, डीएन सिंह और संजय यादव ने किया।

अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने तथा विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और सभी दलों की सहभागिता से यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading