अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई राजनीति, विपक्ष ने भाजपा सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

सोनारपुर, 30 मई (आईएएनएस)। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर दौरे पर हमले को लेकर टीएमसी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई है।

टीएमसी सांसद पर हुए हमले के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनाया और उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस घटना के बाद टीएमसी ने कहा कि भाजपा की राजनीति का असली चेहरा आज बेनकाब हो गया। हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला यह दिखाता है कि इस बेशर्म शासन के तहत कानून-व्यवस्था कितनी तेजी से बिगड़ी है। अगर विपक्ष के एक मौजूदा सांसद को दिन-दहाड़े निशाना बनाया जा सकता है, तो आम नागरिकों के लिए क्या उम्मीद बाकी है? क्या भाजपा के लिए लोकतंत्र का यही मतलब है? क्या यही वह सुशासन है, जिसके कसीदे पीएम मोदी पढ़ना बंद नहीं करते? हिंसा, डराना-धमकाना और राजनीतिक गुंडागर्दी भाजपा के शासन की पहचान बन गए हैं। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें आज भले ही राजनीतिक संरक्षण मिला हो, लेकिन वे हमेशा के लिए जवाबदेही से बच नहीं सकते। बंगाल देख रहा है। भारत देख रहा है। पूरी दुनिया देख रही है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के ऊपर जानलेवा हमला करवाकर बंगाल की अराजक भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि भाजपा नफरत भरी नकारात्मक हिंसक राजनीति के सिवा और कुछ नहीं कर सकती है। इतने संवेदनशील वातावरण में भी पुलिस की व्यवस्था न होना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है। घोर निंदनीय।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सोनारपुर में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए चौंकाने वाले हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। वे राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे। एक प्रमुख विपक्षी नेता को जानबूझकर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न देना भाजपा की बदले की राजनीति और उत्पीड़न की मानसिकता को साफ तौर पर उजागर करता है। पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार को सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और ऐसे हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। राजनीतिक मतभेद किसी भी प्रकार की हिंसा को कभी भी सही नहीं ठहरा सकते।

डीकेएमवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीआईएससीई राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल (एसएचसीएस), जमशेदपुर की छात्राओं ने सीआईएससीई राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया...

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर का पहला दीक्षांत समारोह सोमवार को, 133 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगी डिग्री

जमशेदपुर : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर सोमवार को अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम 1 जून को कॉलेज के बारीडीह...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

मानव तस्करी : सिमडेगा की बेटी को तीन लाख में बेचा, बाड़मेर से पुलिस ने कराया रेस्क्यू

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानव तस्करों ने कुरडेग थाना क्षेत्र की एक युवती को...

आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र ‘मां झूमाधूरी मंदिर’, भाद्रपद अष्टमी पर सजता है भव्य मेला

उत्तराखंड, 29 मई (आईएएनएस)। देवभूमि उत्तराखंड की गोद में बसे अनेक अलौकिक तीर्थस्थलों में 'झूमाधूरी मंदिर' एक विशेष और अनूठा स्थान रखता है। घने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत