मानव तस्करी : सिमडेगा की बेटी को तीन लाख में बेचा, बाड़मेर से पुलिस ने कराया रेस्क्यू

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानव तस्करों ने कुरडेग थाना क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर पहले दिल्ली और फिर राजस्थान के बाड़मेर में तीन लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को रेस्क्यू कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

जिले में मानव तस्करों का नेटवर्क किस कदर सक्रिय है, इसका अंदाजा हाल ही में सामने आए एक मामले से लगाया जा सकता है। कुरडेग थाना क्षेत्र के जेरवा गांव की एक युवती को मानव तस्करों ने बहला-फुसलाकर पहले दिल्ली ले जाया और फिर उसे कई हाथों में बेचते हुए राजस्थान के बाड़मेर तक पहुंचा दिया।

आखिरकार सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके परिवार तक पहुंचाया।

मामले को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में पड़ोसी गांव के कुछ मानव तस्कर युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले गए थे। वहां उसे एक प्लेसमेंट एजेंसी को बेच दिया गया। बाद में एजेंसी से जुड़े दलालों ने युवती को मेरठ में दूसरे लोगों के हाथों बेच दिया।

इसके बाद तस्कर युवती को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास स्थित राजस्थान के बाड़मेर ले गए, जहां उसका तीन लाख रुपये में सौदा कर दिया गया। वहां युवती के साथ लगातार शारीरिक और मानसिक अत्याचार किया गया। इसी दौरान उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया।

बताया गया कि जब अत्याचार की सीमा पार हो गई तो युवती ने किसी तरह अपनी मां से संपर्क किया। इसके बाद मामला सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे तक पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एचटीयू थाना में मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया और विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम राजस्थान के बाड़मेर पहुंची और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से युवती को रेस्क्यू किया। बाद में उसे सुरक्षित सिमडेगा लाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मानव तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश की सिम्हाचलम पहाड़ी पर स्थित वह मंदिर, जहां भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नारायण ने लिया था अवतार

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। वर्तमान में भगवान विष्णु को प्रिय पुरुषोत्तम मास चल रहा है। इस महीने में दान-पुण्य के साथ ही नारायण...

मिजोरम में असम राइफल्स ने 6.75 करोड़ रुपए की ड्रग्स और सोना जब्त किया, तीन गिरफ्तार

आइजोल, 25 मई (आईएएनएस)। मिजोरम में दो बड़े अभियानों में असम राइफल्स के जवानों ने लगभग 6.75 करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स और सोना...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

एक्सएलआरआई और झारखंड सरकार ने किया अहम समझौता

एक्सएलआरआई और झारखंड सरकार ने स्टार्टअप इनक्यूबेशन, सर्कुलर इकोनॉमी और गैर-काष्ठ वन उत्पाद आधारित उद्यमों के विकास के लिए समझौता किया है।

गिरिडीह पायल कुमारी हत्याकांड: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से मिलकर निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

गिरिडीह (झारखंड) : सिरसिया गांव में हुए चर्चित पायल कुमारी हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार गंभीर नजर आ रही है। रविवार को सुदिव्य कुमार सोनू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत