August 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सोनुवा में ट्रेन से कटकर मृत युवक-युवती की हुई पहचान, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

सोनुवा में ट्रेन से कटकर मृत युवक-युवती की हुई पहचान, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

सोनुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा रेलवे स्टेशन के आउटर के समीप पड़सा पुलिया के पास रविवार देर रात ट्रेन से कटकर युवक और युवती की मौत मामले में दोनों शवों की पहचान कर ली गई है। मृतकों की पहचान सोनुवा थाना क्षेत्र के भालुरुंगी गांव निवासी अर्जुन महतो और खुशबु महतो के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या की आशंका के एंगल से भी जांच कर रही है। घटनास्थल से एक रेल टिकट बरामद हुआ है, जो रविवार का टाटानगर से चक्रधरपुर तक का बताया जा रहा है।

पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading