WEST SINGHBHUM : पोड़ाहाट जंगल में अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 पीस साल लकड़ी जब्त

आनंदपुर : नक्सली गतिविधियों और लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग ने आनंदपुर रेंज अंतर्गत मेरमेंडा से गुड़ी जाने वाले जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर 10 पीस साल का बोटा जब्त किया है। जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल किनारे अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से साल के पेड़ों की कटाई कर लकड़ियां जमा की गई हैं। सूचना के आधार पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और संबंधित इलाके में छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान जंगल किनारे छिपाकर रखे गए 10 पीस साल के बोटे बरामद किए गए। इसके बाद वन विभाग ने सभी लकड़ियों को जब्त कर आनंदपुर वन कार्यालय परिसर पहुंचाया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वन विभाग अब इस अवैध कटाई और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुट गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में बढ़ा असंतोष, चार अनुभवी लोको पायलटों ने लिया VRS

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक नीतियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर लोको पायलटों में नाराजगी गहराती...

महाराष्ट्र दौरे में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ को जमशेदपुर में शाखा खोलने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। समिति की अध्यक्ष एवं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

MATHURA : प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला

प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से हैं पीड़ित, नियमित चल रही डायलिसिस, सेहत को लेकर पहले भी रोका जा चुका है पदयात्रा मथुरा...

ASMITA नेशनल महिला रोइंग लीग में Steel Oars बना सेकेंड रनर-अप, TSAF अकादमी की बेटियों ने दिखाया दम

जमशेदपुर। TSAF रोइंग अकादमी की टीम ‘स्टील ओअर्स’ (Steel Oars) ने ASMITA नेशनल विमेंस रोइंग लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकेंड रनर-अप का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत