September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला : देशव्यापी हड़ताल से जिलेभर की दवा दुकानें बंद, मरीजों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

सरायकेला : देशव्यापी हड़ताल से जिलेभर की दवा दुकानें बंद, मरीजों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संघ का बंद, चिलचिलाती धूप में दवा के लिए भटकते रहे मरीज और परिजन

गम्हरिया : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिलेभर की दवा दुकानें बंद रहीं। देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच लोग दवा की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए।


हालांकि हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से तैयारी कर ली थी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्रवार खुली रहने वाली दवा दुकानों की सूची भी जारी की गई थी, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में लोगों को समय पर दवा नहीं मिल पाई और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका विरोध ऑनलाइन माध्यम से हो रही दवा बिक्री के खिलाफ है। उनका कहना था कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेची जा रही दवाओं की गुणवत्ता की समुचित जांच नहीं हो पाती, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।


दवा व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि कई मामलों में बिना चिकित्सकीय पर्ची के भी दवाएं उपलब्ध करा दी जाती हैं, जो नियमों का उल्लंघन है और आम लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि ऑनलाइन खरीदी गई दवा से किसी मरीज को नुकसान पहुंचता है, तो उसकी जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाता है।


संघ के पदाधिकारियों ने यह भी आशंका जताई कि ऑनलाइन माध्यम से नशीली दवाओं की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण इसका दुरुपयोग बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर कड़े नियम लागू करने तथा निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।


हड़ताल के दौरान जिले के अधिकांश बाजारों में मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे आम लोगों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading