July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर : भीषण गर्मी में स्वाद व सुकून का नया ठिकाना, मानगो में खुला “डिप एंड ड्रिज़ल” कैफे

जमशेदपुर : भीषण गर्मी में स्वाद व सुकून का नया ठिकाना, मानगो में खुला “डिप एंड ड्रिज़ल” कैफे
  • कॉफी, वॉफल्स और शेक्स के साथ युवाओं को मिला नया हैंगआउट स्पॉट, उद्घाटन के दिन उमड़ी भीड़

जमशेदपुर :शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मानगोवासियों को स्वाद और ताजगी का नया ठिकाना मिल गया है। मानगो डिमना रोड नंबर-4 में नए कैफे instagram.com⁠� का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही बड़ी संख्या में युवा, परिवार और फूड लवर्स कैफे पहुंचे और यहां के खास व्यंजनों का आनंद लिया।


कैफे के संचालक देवाशीष गौड़ एवं आशीष रंजन ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर स्वाद, आकर्षक माहौल और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस नए आउटलेट की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से ऐसे व्यंजन और पेय तैयार किए गए हैं, जो लोगों को स्वाद के साथ ताजगी का एहसास कराएं।


कैफे में विभिन्न फ्लेवर के स्वादिष्ट वॉफल्स, ठंडे और रिफ्रेशिंग शेक्स तथा शानदार कॉफी उपलब्ध कराई गई है। वहीं आधुनिक साज-सज्जा और आरामदायक माहौल लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। यहां दोस्त और परिवार के साथ बैठकर लोग सुकून के पल भी बिता सकते हैं।
उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि मानगो क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक और आकर्षक कैफे की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। स्थानीय युवाओं के बीच “डिप एंड ड्रिज़ल” को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और शुरुआती दिनों में ही यह जगह लोगों की पसंदीदा फूड डेस्टिनेशन बनती नजर आ रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading