July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला  बड़ा हादसा

[subtitle जमशेदपुर के हुरलुंग पुल के पास सुबह हुई घटना, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका]

जमशेदपुर – बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक चलती हाईवा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग वाहन संख्या जेएच02एएक्स 2778 में लगी, जो बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर आ रहा था।
बताया जा रहा है कि हुरलुंग पुल के समीप पहुंचते ही वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं आग की लपटों में बदल गया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
वाहन चालक दिलीप गोप ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए हाईवा को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया। चालक की इस सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हाईवा को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading