WEST SINGHBHUM : डांगुवापोसी इलाके में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई युवती की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित डांगुवापोसी इलाके में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मंझारी थाना क्षेत्र के गुंडीमुंडी गांव निवासी 20 वर्षीय शुरू गोप के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शुरू गोप 13 मई को घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को परिवार को सूचना मिली कि शुरू गोप चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। उस समय उसकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन सोमवार देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि शुरू गोप पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अक्सर घर से इधर-उधर चली जाती थी। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में बढ़ा असंतोष, चार अनुभवी लोको पायलटों ने लिया VRS

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक नीतियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर लोको पायलटों में नाराजगी गहराती...

महाराष्ट्र दौरे में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ को जमशेदपुर में शाखा खोलने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। समिति की अध्यक्ष एवं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर को जल्द मिलेगी बड़ी राहत: अगस्त तक बनकर तैयार हो सकता है डिमना रोड–गांधी घाट फ्लाईओवर

जमशेदपुर: मानगो और आसपास के इलाकों में वर्षों से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। स्वर्णरेखा नदी पर...

घाटशिला में धाड़ दिशोम ने मेधावी आदिवासी छात्रों को किया सम्मानित, 100 प्रतिभाओं को मिला प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न

==पावड़ा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर घाटशिला: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम माझी पारगाना माहाल धाड़...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत