July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर :सीबीएसई 12वीं में तरनजोत कौर ने लहराया सफलता का परचम, 87 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया मानगो और सिख समाज का गौरव

जमशेदपुर :सीबीएसई 12वीं में तरनजोत कौर ने लहराया सफलता का परचम, 87 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया मानगो और सिख समाज का गौरव
  • मानगो गुरुद्वारा कमेटी ने किया सम्मानित, मेधावी छात्रा की उपलब्धि पर परिवार और समाज में खुशी की लहर


जमशेदपुर :सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने वाली उलीडीह निवासी तरनजोत कौर को मंगलवार शाम मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। मानगो चौक स्थित कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रा की सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के संरक्षक गुरमुख सिंह मुक्खे तथा सिख समाज आंदोलन समिति के अध्यक्ष एवं झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के वरीय सलाहकार अवतार सिंह भाटिया ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में बताया गया कि तरनजोत कौर ने Shane International School से सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे सिख समाज में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर प्रधान बलजीत सिंह एवं गुरुद्वारा के चेयरमैन तिरलोक सिंह बाबा ने तरनजोत कौर के पिता जसपाल सिंह जस्सा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं गुरमुख सिंह मुक्खे ने तरनजोत कौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने तरनजोत कौर की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां पूरे समाज को गौरवान्वित करती हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनती हैं।
समारोह के दौरान संस्थाओं की ओर से छात्रा और उसके परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया। प्रधान बलजीत सिंह और गुरमुख सिंह मुक्खे ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह, जसबीर सिंह भाटिया, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, सचिव जितेंद्र सिंह, देवराज सिंह, गुरदीप सिंह टीटू, परमजीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह पप्पू, सिमरन कौर, निर्मल कौर, हरप्रीत सिंह भाटिया, तिरलोचन सिंह, सरबजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन अवतार सिंह भाटिया ने किया।

    Feel like reacting? Express your views here!

    Discover more from Town Post

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading