September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर : जुगसलाई में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, कोडीन सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर : जुगसलाई में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, कोडीन सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

कोलकाता से जमशेदपुर तक फैले सप्लाई रैकेट की जांच में जुटी पुलिस, मेडिकल स्टोर की भूमिका भी संदेह के घेरे में

जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ जुगसलाई पुलिस की कार्रवाई में एक बड़े सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से शहर में कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप तथा 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है और बिना वैध अनुमति इनकी बिक्री प्रतिबंधित है।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। आरोपी ने यह भी दावा किया कि संबंधित मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी।

इसके बाद पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जाती थी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

गौरतलब है कि जुगसलाई क्षेत्र में इससे पहले भी नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। हाल के महीनों में कई बार कफ सिरप और नशीली गोलियों की बरामदगी से यह संकेत मिला है कि शहर में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार तेजी से फैल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध नशीली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading