July 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

JAMSHEDPUR : टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिकलबॉल कोर्ट और स्पोर्ट्स हॉस्टल का किया उद्घाटन

JAMSHEDPUR : टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिकलबॉल कोर्ट और स्पोर्ट्स हॉस्टल का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने आज जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समर्पित पिकलबॉल सुविधा ‘पिकल रश’ (Pickle Rush) और आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कंपनी ने शहर के खेल बुनियादी ढांचे को और मजबूत करते हुए खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इन सुविधाओं का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदर रामम ने किया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, खेल जगत से जुड़े लोग, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

नव स्थापित ‘पिकल रश’ के जरिए दुनिया के सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेलों में शामिल पिकलबॉल को जमशेदपुर के खेल परिदृश्य में शामिल किया गया है। यह सुविधा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को मनोरंजन तथा प्रतिस्पर्धात्मक खेल के लिए प्रोफेशनल स्तर का मंच उपलब्ध कराएगी। सभी आयु वर्ग और विभिन्न कौशल स्तर के खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे “पे एंड प्ले” मॉडल के तहत शुरू किया गया है।

कोर्ट बुकिंग के शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:

  • डे टाइम स्लॉट (सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक): ₹300 प्रति घंटा, प्रति कोर्ट
  • प्राइम टाइम स्लॉट (शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक): ₹400 प्रति घंटा, प्रति कोर्ट

खिलाड़ी ऑनलाइन माध्यम से आसानी से स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी:

  1. आधिकारिक वेबसाइट jrdsportscomplex.in पर जाएं
  2. “Pay & Play” बुकिंग सेक्शन में जाएं
  3. Pickle Rush चुनें, पसंदीदा स्लॉट का चयन करें और बुकिंग कन्फर्म करें

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्पोर्ट्स हॉस्टल को विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के लिए आरामदायक और अनुकूल आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से शहर के खेल इकोसिस्टम को और मजबूती मिलने तथा युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि यह पहल विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना विकसित करने और जमीनी स्तर से लेकर प्रतिस्पर्धात्मक स्तर तक प्रतिभाओं को निखारने के लिए टाटा स्टील की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लंबे समय से क्षेत्र के प्रमुख खेल केंद्र के रूप में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में सुविधाएं उपलब्ध कराता रहा है। ‘पिकल रश’ और स्पोर्ट्स हॉस्टल के उद्घाटन के साथ टाटा स्टील ने खेलों में भागीदारी, प्रदर्शन और उत्कृष्टता को प्रेरित करने वाले आधुनिक खेल परिसर विकसित करने की अपनी विरासत को आगे बढ़ाया है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading