July 28, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
खेल

ASMITA नेशनल महिला रोइंग लीग में Steel Oars बना सेकेंड रनर-अप, TSAF अकादमी की बेटियों ने दिखाया दम

ASMITA नेशनल महिला रोइंग लीग में Steel Oars बना सेकेंड रनर-अप, TSAF अकादमी की बेटियों ने दिखाया दम

जमशेदपुर। TSAF रोइंग अकादमी की टीम ‘स्टील ओअर्स’ (Steel Oars) ने ASMITA नेशनल विमेंस रोइंग लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकेंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी और झारखंड का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक और अंक हासिल किए। यह उपलब्धि TSAF रोइंग अकादमी में रोइंग खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों व कोचों की मेहनत को दर्शाती है।

श्रेया कुमारी ने सिंगल स्कल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर टीम को 8 अंक दिलाए। खास बात यह रही कि यह TSAF रोइंग अकादमी का राष्ट्रीय स्तर पर पहला गोल्ड मेडल भी बना।

वहीं, कॉक्सलेस पेयर इवेंट में गौरी कुमारी साहू और कोमल कुमारी की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर टीम के खाते में 6 महत्वपूर्ण अंक जोड़े।

डबल स्कल स्पर्धा में मुस्कान सिंह और अव्या शुक्ला की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 अंक हासिल किए। इसके अलावा कॉक्सलेस फोर टीम की अदिति यादव, चित्रा सिंह, शिवानी कुमारी और मिमांसा ने कुल 4 अंक जोड़कर टीम की स्थिति मजबूत की।

टीम के लिए एक और गर्व का पल तब आया जब TSAF की रोवर सुलेखा ने गोरखपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

स्टील ओअर्स टीम का प्रदर्शन खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की प्रतिबद्धता, अनुशासन और टीमवर्क को दर्शाता है। टीम लगातार रोइंग खेल को मजबूत बनाने और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर दिलाने की दिशा में काम कर रही है।

TSAF रोइंग अकादमी को JCAPCPL का सहयोग प्राप्त है, जो अकादमी का स्पोर्ट्स डेवलपमेंट पार्टनर है और खिलाड़ियों के विकास के साथ रोइंग इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading