धनबाद में प्रिंस खान गिरोह का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस ने पिस्टल-रिवॉल्वर किए बरामद

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना पुलिस ने प्रिंस खान और गोपी खान गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनु दर्जी उर्फ मंजुर आलम के रूप में हुई है, जो लंबे समय से रंगदारी गिरोह को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने का काम कर रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के लिए हथियार सप्लाई करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ धनबाद जिले के विभिन्न थानों में डकैती, चोरी और रंगदारी से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियार सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में बढ़ा असंतोष, चार अनुभवी लोको पायलटों ने लिया VRS

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक नीतियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर लोको पायलटों में नाराजगी गहराती...

महाराष्ट्र दौरे में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ को जमशेदपुर में शाखा खोलने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। समिति की अध्यक्ष एवं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो में सड़क हादसे में माता-पिता की मौत से अनाथ हुए तीन मासूम, बच्चों के आंसू देख सीएम हेमंत सोरेन ने दिए त्वरित कार्रवाई...

बोकारो/रांची: झारखंड के बोकारो जिले से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। सड़क दुर्घटना में...

WEST SINGHBHUM 20 मई को पश्चिम सिंहभूम में बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन का आह्वानई-फार्मेसी, कॉरपोरेट दबाव और दवा कारोबार से...

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को जिले की सभी थोक एवं खुदरा दवा दुकानों को बंद रखने का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत